वूगली कोटा के संचालक डॉ. अशोक साहू ने अंतरराष्ट्रीय एथलीट सुनील कुमार साहू से कराया संवाद, विद्यार्थियों को मिला प्रेरक मार्गदर्शन
कोटा। विद्यार्थियों को खेल, शिक्षा एवं व्यक्तित्व विकास के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से वूगली कोटा में एक विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वूगली कोटा के संचालक Dr. Ashok Sahu ने अंतरराष्ट्रीय एथलीट, इंटरनेशनल यूथ आइकॉन अवॉर्डी एवं 20 से अधिक पदक विजेता Sunil Kumar Sahu से विद्यार्थियों का संवाद कराया। संवाद के दौरान सुनील कुमार साहू ने अपने खेल जीवन के अनुभव साझा करते हुए बताया कि निरंतर अभ्यास, अनुशासन, समय प्रबंधन और दृढ़ संकल्प ही सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य स्पष्ट रखने तथा उन्हें प्राप्त करने के लिए लगातार प्रयासरत रहने की प्रेरणा दी। विद्यार्थियों ने खेल, फिटनेस, करियर निर्माण, प्रतियोगी चुनौतियों और सफलता के सूत्रों से जुड़े अनेक प्रश्न पूछे, जिनका सुनील कुमार साहू ने विस्तार से उत्तर दिया। उन्होंने कहा कि असफलता सफलता की यात्रा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और उससे सीखकर आगे बढ़ना ही वास्तविक विजेता की पहचान है। वूगली कोटा के संचालक डॉ. अशोक साहू ने कहा कि ऐसे प्रेरक संवाद विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और ...