Skip to main content

Posts

Showing posts from July, 2026

पूर्व RPSC अध्यक्ष एवं पूर्व DGP उत्कल रंजन साहू को साहू समाज कोटा ने भेजा शुभकामना संदेश

  कोटा। साहू समाज नवयुवक मंडल विकास समिति, कोटा की ओर से पूर्व राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) अध्यक्ष एवं पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) राजस्थान श्री उत्कल रंजन साहू को उनके सम्मानपूर्ण सेवानिवृत्ति अवसर पर शुभकामना एवं अभिनंदन संदेश प्रेषित किया गया। समिति के जिला अध्यक्ष बृजेश साहू के निर्देशन में तैयार किए गए इस शुभकामना पत्र में श्री उत्कल रंजन साहू के लंबे एवं गौरवशाली प्रशासनिक जीवन की सराहना की गई। पत्र में उनके द्वारा RPSC अध्यक्ष तथा राजस्थान पुलिस के DGP के रूप में दिए गए उत्कृष्ट योगदान का उल्लेख करते हुए उनके निष्पक्ष, ईमानदार एवं दूरदर्शी नेतृत्व की प्रशंसा की गई। शुभकामना संदेश में विशेष रूप से उनके कार्यकाल के दौरान सरकारी भर्ती परीक्षाओं में "शून्य (0) पेपर लीक" के उल्लेखनीय रिकॉर्ड का उल्लेख करते हुए इसे लाखों युवाओं के विश्वास और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के प्रति उनकी दृढ़ प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया गया। यह शुभकामना पत्र आईटी विशेषज्ञ चंद्रशेखर साहू द्वारा तैयार कर श्री उत्कल रंजन साहू को प्रेषित किया गया। पत्र के माध्यम से साहू समाज कोटा परिवार ने ...

पहले ही प्रयास में चित्रांश साहू ने NEET-2026 में हासिल की शानदार सफलता, जनरल रैंक 3744 प्राप्त

  कोटा। मूल रूप से सरेड़ी निवासी प्रतिभाशाली छात्र चित्रांश साहू ने पहले ही प्रयास में NEET-2026 परीक्षा उत्तीर्ण कर शानदार सफलता अर्जित की है। उन्होंने ऑल इंडिया जनरल रैंक 3744 प्राप्त कर अपने परिवार, समाज और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। चित्रांश के पिता रामस्वरूप साहू परियोजना अधिकारी, कार्यालय कलेक्टर (शहरी विकास) जिला राजगढ़ मे कार्यरत है , जबकि उनकी माता तनूजा साहू एक समर्पित अध्यापिका हैं। माता-पिता के मार्गदर्शन, अनुशासन और निरंतर प्रोत्साहन ने चित्रांश की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। चिकित्सा क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने के उद्देश्य से चित्रांश ने कोटा स्थित फिजिक्सवाला (Physics Wallah) से नियमित कोचिंग प्राप्त की। कठिन परिश्रम, अनुशासित दिनचर्या और निरंतर अभ्यास के बल पर उन्होंने देश की सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक NEET को पहले ही प्रयास में उत्कृष्ट रैंक के साथ उत्तीर्ण किया। चित्रांश शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं। उन्होंने 10वीं कक्षा में 96.5 प्रतिशत तथा 12वीं कक्षा में 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का परिचय दिया...

राजस्थान राज्य तेली घाणी विकास बोर्ड को सक्रिय करने की मांग, मुख्यमंत्री कार्यालय एवं संबंधित विभाग को भेजा गया ज्ञापन

  कोटा (16 March)। समस्त साहू समाज, कोटा की ओर से राजस्थान राज्य तेली घाणी विकास बोर्ड को शीघ्र सक्रिय करने, बोर्ड में अध्यक्ष की नियुक्ति, आवश्यक बजट उपलब्ध कराने तथा समाज हित में जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय एवं संबंधित विभाग को ज्ञापन प्रेषित किया गया। यह जानकारी साहू समाज नवयुवक मंडल विकास समिति के जिला अध्यक्ष बृजेश साहू ने दी। उन्होंने बताया कि ज्ञापन अतिरिक्त मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय , संयुक्त सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय तथा शासन सचिव, कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग, राजस्थान सरकार को भेजा गया है। ज्ञापन में तेली (साहू) समाज के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक उत्थान के लिए राजस्थान राज्य तेली घाणी विकास बोर्ड को शीघ्र प्रभावी रूप से संचालित करने की मांग की गई है। बृजेश साहू ने बताया कि समाज को विश्वास है कि राज्य सरकार इस जनहित एवं समाजहित की मांग पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए बोर्ड को सक्रिय करेगी, जिससे समाज के युवाओं, पारंपरिक व्यवसाय से जुड़े लोगों एवं जरूरतमंद परिवारों को योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने यह...

जिला अध्यक्ष बृजेश साहू का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया, कार्यकर्ताओं ने केक काटकर दी शुभकामनाएं

  कोटा। साहू समाज नवयुवक मंडल विकास समिति, कोटा के जिला अध्यक्ष बृजेश साहू का जन्मदिन रविवार को अत्यंत हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में Urban Punjabi Foods, कोटा में मनाया गया। समारोह में समिति के लगभग 40 कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर जिला अध्यक्ष को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान सभी ने केक काटकर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की। कार्यक्रम स्थल पर आत्मीयता, भाईचारे और उत्सव का माहौल देखने को मिला। जन्मदिन समारोह में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने बृजेश साहू के समाज सेवा के कार्यों, संगठन को मजबूत बनाने के प्रयासों तथा समाज को एकजुट रखने में उनके योगदान की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व में समिति लगातार सामाजिक, धार्मिक एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है और युवाओं को समाजहित में आगे आने की प्रेरणा मिल रही है। समारोह के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां साझा कीं। संगीत की मधुर धुनों पर कार्यकर्ता जमकर नाचे, थिरके और डांस किया , जिससे पूरा माहौल उत्सवमय हो गया। हंसी-खुशी और भाईचार...

शिक्षा प्रमुख महेश साहू का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया

कोटा, 6 जुलाई (सोमवार)। साहू समाज कोटा के शिक्षा प्रमुख महेश साहू का जन्मदिन मां कर्मा मंदिर, डकनिया रोड, कोटा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाज के करीब दो दर्जन कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने महेश साहू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखी एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान केक काटकर जन्मदिन मनाया गया तथा कार्यकर्ताओं ने महेश साहू का सम्मान करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उपस्थित सभी लोगों ने समाज के प्रति उनके योगदान की सराहना की और उनके निरंतर सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की। जन्मदिन के अवसर पर दिनभर व्हाट्सएप पर शुभकामनाओं का दौर चलता रहा। समाज के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने संदेश भेजकर महेश साहू को जन्मदिन की बधाई दी और उनके दीर्घायु एवं सफल जीवन की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। कार्यक्रम का समापन सभी के बीच मिठाई वितरण एवं सामूहिक शुभकामनाओं के साथ हुआ। 

मंदिर रख-रखाव प्रमुख रोहित साहू का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया

कोटा, 4 जुलाई। राधा कृष्ण मंदिर में मंदिर रख-रखाव प्रमुख एवं कोटा कार्यकारिणी के सबसे कम आयु के कार्यकर्ता रोहित साहू का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकारिणी के सदस्यों एवं समाज के लोगों ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान रोहित साहू का केक काटकर जन्मदिन मनाया गया तथा उन्हें साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने उनके समाज एवं मंदिर के प्रति समर्पण की सराहना की और उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल जीवन की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।  समारोह का आयोजन 4 जुलाई को राधा कृष्ण मंदिर में किया गया, जहां कार्यकारिणी के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक जन्मदिन समारोह में भाग लिया। कार्यक्रम का समापन सभी के बीच शुभकामनाओं एवं मिठाई वितरण के साथ हुआ। पूरे कार्यकारिणी परिवार ने रोहित साहू को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कोटा नगर साहू समाज के चेयरमैन अशोक साहू का जन्मदिन धूमधाम से मनाया

  कोटा, 30 जून। वोगली (Voogly) के संस्थापक एवं कोटा नगर साहू समाज के चेयरमैन श्री अशोक साहू का जन्मदिन सोमवार को बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाज के लगभग 30 कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर जन्मदिन समारोह को यादगार बना दिया। समारोह का आयोजन URBAN PUNJABI FOODS में किया गया, जहां श्री अशोक साहू ने केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। कार्यकर्ताओं ने गुब्बारे फोड़कर, तालियों की गूंज और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर डांस किया और खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम में समस्त कार्यकारिणी सदस्यों ने श्री अशोक साहू का माला पहनाकर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। दिनभर सोशल मीडिया और विशेष रूप से व्हाट्सएप पर शुभकामनाओं का सिलसिला चलता रहा, जहां समाज के सदस्यों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। समारोह के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एक साथ डिनर किया और आपसी सौहार्द एवं संगठन की एकजुटता का संदेश दिया। उपस्थित सभी सदस्यों ने श्री अशोक साहू के स्वस्थ, सु...

समाजसेवी बाबूलाल साहू ने कोटा साहू समाज को 30 कुर्सियां भेंट कीं

कोटा। समाज सेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए श्री बाबूलाल जी साहू (सिमलिया वाले) ने कोटा साहू समाज की कार्यकारिणी को 30 प्लास्टिक कुर्सियां भेंट करने की घोषणा की है। यह निर्णय समाज की बैठकों, छोटे कार्यक्रमों एवं विभिन्न सामाजिक आयोजनों में उपयोग के उद्देश्य से लिया गया है। कोटा साहू समाज के पदाधिकारियों ने श्री बाबूलाल जी साहू के इस सराहनीय सहयोग के लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त किया। समाज का कहना है कि ऐसे समाज हितैषी एवं दानवीर सदस्य समाज की शक्ति, एकता और गौरव हैं। उनके सहयोग से सामाजिक गतिविधियों को और अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने में सहायता मिलेगी। कोटा साहू समाज ने विश्वास व्यक्त किया कि समाज के अन्य सदस्य भी इसी प्रकार समाज हित में आगे आकर सहयोग करेंगे और संगठन को मजबूत बनाने में अपनी भागीदारी निभाएंगे। "एक कुर्सी नहीं, यह समाज की एकता की पहचान है।" ॥ जय साहू समाज ॥