राधा कृष्ण मंदिर परिसर में आज साहू समाज कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कुल 18 सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के दौरान समाज के विभिन्न कार्यक्रमों एवं आर्थिक गतिविधियों से संबंधित आय-व्यय का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया।
बैठक में माँ कर्मा जयंती जन्मोत्सव, पदों की बोलियों, अनुदान राशि सहित अन्य सभी वित्तीय बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। काफी मंथन और गणना के बाद संपूर्ण हिसाब सभी कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित सदस्यों के समक्ष रखा गया, जिस पर सभी ने पूर्ण सहमति जताई।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि समस्त आय-व्यय का हिसाब पूर्ण होने के बाद बची हुई राशि बैंक खाते में जमा करवाई जाएगी। सभी उपस्थित सदस्यों ने हिसाब-किताब की डायरी में हस्ताक्षर कर अपनी सहमति प्रदान की।
बैठक का समापन “बोलो माँ कर्मा की जय” के उद्घोष के साथ हुआ।
*सौजन्य से :*
चन्द्रशेखर साहू
आईटी एवं सोशल मीडिया प्रमुख
Comments
Post a Comment