कोटा जिले से 21 कार्यकर्ता होंगे शामिल कोटा। राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के तत्वावधान में राष्ट्रीय अधिवेशन एवं मध्यप्रदेश प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का आयोजन आगामी 6 सितंबर 2026 को उज्जैन, मध्यप्रदेश में किया जाएगा। अधिवेशन का आयोजन प्रातः 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगा। इस महत्वपूर्ण अधिवेशन में संगठन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समाज के प्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक में समाज की एकजुटता, संगठनात्मक गतिविधियों, सामाजिक विकास तथा आगामी कार्ययोजना से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। कोटा जिले से 21 कार्यकर्ता होंगे शामिल अधिवेशन में भाग लेने के लिए कोटा जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उज्जैन जाएंगे। कोटा से जाने वाले कार्यकर्ताओं में: श्री बृजेश साहू जी श्री हरी प्रसाद साहू जी श्री हेमराज साहू जी श्री नरेन्द्र साहू जी (सुधा) श्री बिहारी लाल साहू जी श्री रामबाबू साहू जी – अनंतपुरा श्री चंद्रशेखर साहू जी श्री ओम साहू जी – अनंतपुरा श्री जमना लाल साहू जी श्री गोपाल डकनिया जी श्री रघु साहू जी – मन्याखेड़ी श्री नरेन्द्र साहू जी – डिल...
आज दिनांक 15 अगस्त 2026 कोटा, डकनिया रोड स्थित मंदिर परिसर में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम स्नेहपूर्ण एवं उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान तिरंगा ध्वजारोहण किया गया तथा समाज के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में बृजेश जी साहू (जिलाध्यक्ष), हेमराज साहू (नगर अध्यक्ष), श्रीमती ज्योति साहू (शहर महिला अध्यक्ष), चेयरमैन अशोक साहू, उपाध्यक्ष जमना लाल साहू सहित लगभग 2 दर्जन कार्यकर्ता एवं अन्य समाजबंधु उपस्थित रहे। ### बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय 1. माँ कर्मा मंदिर में पूजा पुनः प्रारंभ माँ कर्मा मंदिर में नियमित पूजा-अर्चना की व्यवस्था को अतिशीघ्र पुनः प्रारंभ करवाया जाएगा। 2. लेटरपैड एवं ID कार्ड का कार्य समाज के लेटरपैड एवं ID कार्ड संबंधी कार्य को इसी माह में पूर्ण करवाने का निर्णय लिया गया। 3. छात्रावास एवं मैरिज गार्डन के लिए जमीन समाज के लिए छात्रावास एवं मैरिज गार्डन की स्थापना हेतु जमीन लेने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए आवश्यक फाइल तैयार हो चुकी है तथा जमीन प्राप्ति के प्रयासों में तेजी लाई जाएगी। 4. समाज के सभी निर्णय मंदिर पर होंगे ...