कोटा। समाज सेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए श्री बाबूलाल जी साहू (सिमलिया वाले) ने कोटा साहू समाज की कार्यकारिणी को 30 प्लास्टिक कुर्सियां भेंट करने की घोषणा की है। यह निर्णय समाज की बैठकों, छोटे कार्यक्रमों एवं विभिन्न सामाजिक आयोजनों में उपयोग के उद्देश्य से लिया गया है।
कोटा साहू समाज के पदाधिकारियों ने श्री बाबूलाल जी साहू के इस सराहनीय सहयोग के लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त किया। समाज का कहना है कि ऐसे समाज हितैषी एवं दानवीर सदस्य समाज की शक्ति, एकता और गौरव हैं। उनके सहयोग से सामाजिक गतिविधियों को और अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने में सहायता मिलेगी।
कोटा साहू समाज ने विश्वास व्यक्त किया कि समाज के अन्य सदस्य भी इसी प्रकार समाज हित में आगे आकर सहयोग करेंगे और संगठन को मजबूत बनाने में अपनी भागीदारी निभाएंगे।
"एक कुर्सी नहीं, यह समाज की एकता की पहचान है।"
॥ जय साहू समाज ॥
Comments
Post a Comment