राजस्थान राज्य तेली घाणी विकास बोर्ड को सक्रिय करने की मांग, मुख्यमंत्री कार्यालय एवं संबंधित विभाग को भेजा गया ज्ञापन
कोटा (16 March)। समस्त साहू समाज, कोटा की ओर से राजस्थान राज्य तेली घाणी विकास बोर्ड को शीघ्र सक्रिय करने, बोर्ड में अध्यक्ष की नियुक्ति, आवश्यक बजट उपलब्ध कराने तथा समाज हित में जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय एवं संबंधित विभाग को ज्ञापन प्रेषित किया गया।
यह जानकारी साहू समाज नवयुवक मंडल विकास समिति के जिला अध्यक्ष बृजेश साहू ने दी। उन्होंने बताया कि ज्ञापन अतिरिक्त मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय, संयुक्त सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय तथा शासन सचिव, कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग, राजस्थान सरकार को भेजा गया है। ज्ञापन में तेली (साहू) समाज के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक उत्थान के लिए राजस्थान राज्य तेली घाणी विकास बोर्ड को शीघ्र प्रभावी रूप से संचालित करने की मांग की गई है।
बृजेश साहू ने बताया कि समाज को विश्वास है कि राज्य सरकार इस जनहित एवं समाजहित की मांग पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए बोर्ड को सक्रिय करेगी, जिससे समाज के युवाओं, पारंपरिक व्यवसाय से जुड़े लोगों एवं जरूरतमंद परिवारों को योजनाओं का लाभ मिल सके।
उन्होंने यह भी बताया कि ज्ञापन तैयार करने एवं उसे तकनीकी रूप से व्यवस्थित कर संबंधित विभागों तक पहुँचाने में आईटी इंजीनियर चंद्रशेखर साहू का विशेष सहयोग रहा।
समस्त साहू समाज, कोटा ने राज्य सरकार से इस विषय पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की अपेक्षा व्यक्त की है।
Comments
Post a Comment