कोटा। साहू समाज नवयुवक मंडल विकास समिति, कोटा के जिला अध्यक्ष बृजेश साहू का जन्मदिन रविवार को अत्यंत हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में Urban Punjabi Foods, कोटा में मनाया गया। समारोह में समिति के लगभग 40 कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर जिला अध्यक्ष को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान सभी ने केक काटकर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की। कार्यक्रम स्थल पर आत्मीयता, भाईचारे और उत्सव का माहौल देखने को मिला।
जन्मदिन समारोह में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने बृजेश साहू के समाज सेवा के कार्यों, संगठन को मजबूत बनाने के प्रयासों तथा समाज को एकजुट रखने में उनके योगदान की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व में समिति लगातार सामाजिक, धार्मिक एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है और युवाओं को समाजहित में आगे आने की प्रेरणा मिल रही है।
समारोह के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां साझा कीं। संगीत की मधुर धुनों पर कार्यकर्ता जमकर नाचे, थिरके और डांस किया, जिससे पूरा माहौल उत्सवमय हो गया। हंसी-खुशी और भाईचारे के इस आयोजन ने सभी के बीच आपसी प्रेम और संगठन की एकजुटता को और मजबूत किया।
अंत में जिला अध्यक्ष बृजेश साहू ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह स्नेह, सम्मान और अपनापन उनके लिए सबसे बड़ा उपहार है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे आगे भी समाजहित में पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे। कार्यक्रम का समापन सामूहिक रात्रिभोज एवं सभी कार्यकर्ताओं के साथ स्मृति फोटो के साथ हुआ।

Comments
Post a Comment