कोटा, 6 जुलाई (सोमवार)। साहू समाज कोटा के शिक्षा प्रमुख महेश साहू का जन्मदिन मां कर्मा मंदिर, डकनिया रोड, कोटा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाज के करीब दो दर्जन कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने महेश साहू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखी एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान केक काटकर जन्मदिन मनाया गया तथा कार्यकर्ताओं ने महेश साहू का सम्मान करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उपस्थित सभी लोगों ने समाज के प्रति उनके योगदान की सराहना की और उनके निरंतर सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की।
जन्मदिन के अवसर पर दिनभर व्हाट्सएप पर शुभकामनाओं का दौर चलता रहा। समाज के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने संदेश भेजकर महेश साहू को जन्मदिन की बधाई दी और उनके दीर्घायु एवं सफल जीवन की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।
कार्यक्रम का समापन सभी के बीच मिठाई वितरण एवं सामूहिक शुभकामनाओं के साथ हुआ।
.jpeg)
Comments
Post a Comment