आज दिनांक 15 अगस्त 2026 कोटा, डकनिया रोड स्थित मंदिर परिसर में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम स्नेहपूर्ण एवं उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान तिरंगा ध्वजारोहण किया गया तथा समाज के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम में बृजेश जी साहू (जिलाध्यक्ष), हेमराज साहू (नगर अध्यक्ष), श्रीमती ज्योति साहू (शहर महिला अध्यक्ष), चेयरमैन अशोक साहू, उपाध्यक्ष जमना लाल साहू सहित लगभग 2 दर्जन कार्यकर्ता एवं अन्य समाजबंधु उपस्थित रहे।
### बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय
1. माँ कर्मा मंदिर में पूजा पुनः प्रारंभ
माँ कर्मा मंदिर में नियमित पूजा-अर्चना की व्यवस्था को अतिशीघ्र पुनः प्रारंभ करवाया जाएगा।
2. लेटरपैड एवं ID कार्ड का कार्य
समाज के लेटरपैड एवं ID कार्ड संबंधी कार्य को इसी माह में पूर्ण करवाने का निर्णय लिया गया।
3. छात्रावास एवं मैरिज गार्डन के लिए जमीन
समाज के लिए छात्रावास एवं मैरिज गार्डन की स्थापना हेतु जमीन लेने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए आवश्यक फाइल तैयार हो चुकी है तथा जमीन प्राप्ति के प्रयासों में तेजी लाई जाएगी।
4. समाज के सभी निर्णय मंदिर पर होंगे
समाज से संबंधित सभी महत्वपूर्ण निर्णय मंदिर परिसर में बैठक आयोजित कर सामूहिक रूप से लिए जाएंगे।किसी व्यक्ति विशेष के घर अथवा निजी कार्यक्रम में समाज के निर्णय नहीं लिए जाएंगे।
5. WhatsApp ग्रुप की सूचना ही अंतिम मानी जाएगी
समाज से जुड़े किसी भी कार्यक्रम, बैठक, ज्ञापन अथवा अन्य गतिविधि की जानकारी समाज के WhatsApp ग्रुप में मैसेज के माध्यम से दी जाएगी। ग्रुप में जारी सूचना को ही अंतिम एवं मान्य सूचना माना जाए। किसी भी सदस्य को व्यक्तिगत फोन कॉल का इंतजार नहीं करना चाहिए।
समस्त साहू समाज कोटा की ओर से सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
आइए, हम सभी मिलकर समाज की एकता, प्रगति और राष्ट्र की उन्नति के लिए निरंतर कार्य करें।
जय माँ कर्मा 🙏
जय हिंद
IT प्रमुख
चंद्रशेखर साहू

Comments
Post a Comment